वीडियोग्राफी क्या है और इससे पैसे कैसे कमायें | How to Earn money form Videography full Information in Hindi|
अगर आप फोटो लेने और विडियो बनाने के शौकीन है और आपके पास एक अच्छा कैमरा है तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए ही है, इस आर्टिकल में हम आपको वीडियोग्राफी के बारे में बतायेगे कि यह वीडियोग्राफी क्या होता है और आप इससे पैसे कैसे कमा सकते है। अगर आप यह जानकारी लेना चाहते तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
वीडियोग्राफी क्या है ? What is Videography?
वीडियोग्राफी एक प्रोसेस है जिसमे कोई व्यक्ति कैमरा से विडियो को रिकॉर्ड करता है और जो व्यक्ति उस विडियो को रिकॉर्ड करता है उसको विडियोग्राफर कहते है। अब यदि आपके पास कैमरा है उअर आप विडियो बनाने के शौक़ीन है तब आप इससे काफी अच्छे पैसे कमा सकते है।
वीडियोग्राफी भी एक तरह की कला होती है जिसको आपको पहले सीखना होता है और उसके बाद आपको विडियो बनाने के बारे में पता चलता है कि आपको किस समय में किस तरह से विडियो बनानी चाहिए। अगर आप यह सभी के बारे जानते ही तो आप वीडियोग्राफी से पैसे कमा सकते है। इस आर्टिकल में नीचे कुछ जरुरी टिप्स बताये जा रहे है जिससे आप वीडियोग्राफी करके पैसे कमा सकते है।
वीडियोग्राफी से पैसे कैसे कमायें | How to Earn money form Videography
अगर आप वीडियोग्राफी करके पैसे कमाना चाहते है तो आप नीचे दिए जा रहे टिप्स को पढने के बाद वीडियोग्राफी से पैसे कमा सकते है।
विडियो tutorials को बनाकर : जब भी कोई नया youtuber अपना नया चैनल बनता है तो उसको उस चैनल के लिए विडियो बनाने के लिए एक वीडियोग्राफर की जरूरत होती है जो उसके चैनल के लिए विडियो tutorilas बना सके।
अगर आपने अभी अभी वीडियोग्राफी करना शुरू किया है तो यह प्लेटफार्म आपके काफी काम आ सकता है, इसमें आपको काफी काम भी मिलेगा और काम करने का एक्स्पेरेंस भी मिलेगा।
शादियों में विडियो बनाकर : जब भी आप किसी शादी में जाते है तो आपको वहाँ पर वीडियोग्राफी करने वाले लोग होते है जो होने वाली शादी की विडियो को रिकॉर्ड करते है और उसके लिए उनको काफी अच्छा पैसा भी मिलता है।
अगर आप वीडियोग्राफी में अच्छे है और अच्छा विडियो बनाते है तो आप शादियों में वीडियोग्राफी करके काफी अच्छे पैसे कमा सकते है बस इसके लिए आपके पास एक अच्छा कैमरा और विडियो को रिकॉर्ड करने की नॉलेज होनी जरुरी है।
लाइव इवेंट्स में विडियो रिकॉर्ड करके : जब कोई कोई लाइव इवेंट होता है या फिर जो भी लोग इस लाइव इवेंट को कंडेक्ट करवाते है वो अपने उस लाइव इवेंट को रिकॉर्ड करवाने के लिए कई विडियोग्राफर को बुलाते है जिससे कई एंगल से उस इवेंट को शूट किया जा सके।
आप वीडियोग्राफी करते है तो आप लाइव इवेंट में वीडियोग्राफी करके भी काफी अच्छा पैसा कमा सकते है।
फ्रीलांसिंग न्यूज़ रिपोर्टिंग : अगर आप दिल के काफी अच्छे है और आप जिस जगह रहते है वहां के लोगो की मदद करना चाहते है तो आप फ्रीलांसिंग न्यूज़ रिपोर्टिंग भी कर सकते है। इसमें आपको सीधे लोगो से पैसा नही मिलता है लेकिन जब आप लोगो के बीच में फेमस हो जाते है तो लोग आपको सपोर्ट करने लगते है और साथ ही फंडिंग भी देने लगते है। youtube पर आपको कई ऐसे चैनल मिल जायेगे जो फ्रीलांसिंग न्यूज़ रिपोर्टिंग का काम करते है।
अपना कैमरा किराये पर देकर : ऐसा कई बार होता है कि जब हम अपने लिए समय निकालते है या फिर हमारे पास कोई काम नही होता है तब आप अपने वीडियोग्राफी वाले कैमरे को किराये पर देकर काफी अच्छे पैसे कमा सकते है।

